WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776634658', '85.208.96.209')

जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल, ग्राम पंचायतों में कार्य की सुविधा की दृष्टि से – वैकल्पिक व्यवस्था लागू - Somanshu News

जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल, ग्राम पंचायतों में कार्य की सुविधा की दृष्टि से – वैकल्पिक व्यवस्था लागू

जिले में ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल, ग्राम पंचायतों में कार्य  की सुविधा की दृष्टि से – वैकल्पिक व्यवस्था लागू

बेमेतरा, 13 अप्रैल 2025 : बेमेतरा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 मार्च 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के चलते पंचायतों के सामान्य कार्यों के साथ-साथ अनिवार्य सेवाएं एवं हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप संचालक, कार्यालय पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों के तहत, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का वित्तीय प्रभार सौंपते हुए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, रोजगार सहायकों को पंचायतों के प्रशासनिक प्रभार हेतु सचिव नियुक्त किया गया है।

उप संचालक जिला पंचायत द्वारा जारी आदेशानुसार पंचायत निधि के आहरण समेत अन्य जरूरी कार्य अब इन वैकल्पिक अधिकारियों की देखरेख में संपन्न किए जाएंगे। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक नियमित सचिवों की हड़ताल समाप्त नहीं हो जाती। जिला पंचायत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के संचालन में कोई बाधा न आए और ग्रामीणजन को आवश्यक सेवाएं निरंतर मिलती रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *