संभल में जामा मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर पथराव, कई उपद्रवी गिरफ्तार

संभल में जामा मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर पथराव, कई उपद्रवी गिरफ्तार

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को जमा मस्जिद के सर्वे के दौरान लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल मच गया। पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने सुबह 7 बजे सर्वे करने पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची थी। सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया।

सीनियर एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने संभल की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद के मंदिर होने का दावा किया है। कोर्ट के आदेश में 19 नवंबर को भी स्थानीय पुलिस और मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सर्वेक्षण किया गया।

संभल की सिविल कोर्ट ने पुरातत्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए 19 नवंबर को भी सर्वे हुआ। पुरातत्व विभाग की टीम रविवार सुबह फिर मस्जिद का सर्वे करने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। भीड़ नियंत्रित करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

संभल में पथराव के बाद शाही जामा मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल, शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मस्जिद के बारह बड़ी मात्रा में पत्थर और जूते चप्पल बिखरे पड़े थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *