WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776353729', '85.208.96.208')

दुर्ग के पीछे जंगल में छिपा रखे थे चोरी के वाहन, 15 बाइक बरामद, एक गिरफ्तार - Somanshu News

दुर्ग के पीछे जंगल में छिपा रखे थे चोरी के वाहन, 15 बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

दुर्ग के पीछे जंगल में छिपा रखे थे चोरी के वाहन, 15 बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए राजसमन्द जिले निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी निशादेही से चोरी की 15 बाइक बरामद की हैं। आरोपित ने यह बाइक चित्तौड़गढ़ जिले सहित भीलवाड़ा, पाली, राजसमन्द, ब्यावर जिले से चोरी की थी। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के सात मामलों में चालान हो चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर सौंपा हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत शनिवार को शहर के इंडियन बैंक के बाहर से मान्दलदा निवासी गौरीलाल पुत्र मांगीलाल गुर्जर की बाइक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए थे। इस पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। कोतवाली थाने की गठित टीम ने शहर में लगे सीसी टीवी फुटेज का विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। चोरी के मामले में आरोपित राजसमन्द जिले के देवगढ़ थाने के घाटी निवासी प्रभु लाल पुत्र सुआ लाल गुर्जर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित प्रभुलाल गुर्जर ने अन्य स्थानों पर भी वारदात स्वीकार की। पूछताछ के बाद इसकी निशादेही से चोरी की 15 बाइक दुर्ग के पीछे जंगल से बरामद की। इसमें से एक बाइक चित्तौड़गढ़ से व अन्य 14 बिना नंबरी बाइक भीलवाडा, राजसंमद, ब्यावर, पाली जिलो के अलग अलग स्थानो से चोरी की थी। मामले में गिरफ्तार आरोपित प्रभुलाल गुर्जर पुलिस अभिरक्षा में है। इसके विरूद्ध पूर्व में वाहन चोरी के अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हो न्यायालय में चालान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *