स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली 816 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (SAIL Recruitment 2025) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल 31 अगस्त 2025 तक एक्टिव रहेगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 816 है। जिसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 440, तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 271 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 105 पद रिक्त हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल http://apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी होना चाहिए। ताकि उन्हें ईमेल और एसएमएस अलर्ट मिल सके।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 28 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
