WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782297524', '2a02:c207:3018:3708::1')

केरल में दो दिन राजकीय शोक घोषित, अबतक 116 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - Somanshu News

केरल में दो दिन राजकीय शोक घोषित, अबतक 116 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल में दो दिन राजकीय शोक घोषित, अबतक 116 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है और सेंकड़ों लोग घायल हो गए हैं. वही अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

बताया गया है कि मंगलवार तड़के करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ. मुंडक्कई में बचाव अभियान चल ही रहा था कि सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरे भूस्खलन की सूचना मिली. एक शिविर के रूप में चल रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन के चलते पानी और कीचड़ भर गया. फिलहाल दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा 

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी ने भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने खुद राहत कार्यों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने केरल के सीएम पिनारई विजयन से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पीएम ने राहत कार्यों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की है.

वर्तमान में केरल में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसकी वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा पैदा हो रही है. नीचे दिए गए कार्ड्स में आप केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं.

केरल सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

केरल में आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. आज और कल शोक रहेगा. राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम और समारोह आज और कल स्थगित कर दिए गए हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *