WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784753875', '2a03:2880:f812:44::')

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 घायल - Somanshu News

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 घायल

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 घायल

रायपुर :  राजधानी रायपुर में आज सुबह तेज रफ्तार के कारण एक सड़क हादसा हो गया. यह हादसा सरस्वती थाना क्षेत्र के नालंदा परिसर के पास हुआ, जहां एक आई-20 कार ने तेज रफ्तार में फुटपाथ पर चढ़ते हुए सड़क किनारे लगे ठेले को टक्कर मार दी और सीधे एक पेड़ में जा धसीं. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. सभी घायलों का उपचार जारी है.

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क हादसे में हुए नुकसान का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद इस मामले और भी जानकारी सामने आ सकेगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *