WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1750590600', '18.97.14.88')

नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया; एक जवान शहीद, 2 घायल - Somanshu News

नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया; एक जवान शहीद, 2 घायल

नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया; एक जवान शहीद, 2 घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है और दो घायल हैं। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों ऑपरेशन के लिए भेजे गए। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर मुठभेड़ हो रही है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

7 दिन पहले 7 नक्सली मारे गए

दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नक्सलियों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *