WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784822455', '216.73.216.25')

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 49 लाख रुपए के 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया - Somanshu News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 49 लाख रुपए के 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 49 लाख रुपए के 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 49 लाख रुपए के 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि जवानों ने करीब 124 घंटे ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। नहीं मानने पर एनकाउंटर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में जुलाई 2009 में हुए एनकाउंटर में शामिल रुपेश भी शामिल है। इस मुठभेड़ में एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे। रुपेश के ऊपर 66 मामले दर्ज थे। जवानों ने मौके से AK-47, इंसास समेत 13 से ज्यादा हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, नारायणपुर के अबूझमाड़ में पेदिया के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया और 23 सितंबर को नक्सलियों के ठिकाने पर जवान पहुंचे। उन्होंने ठिकाने को पूरी तरह से घेरना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों को चेताया कि वे घिर गए हैं और अब सरेंडर कर दें। इस पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। रुक-रुक कर करीब 5 घंटे तक फायरिंग चलती रही।

जब फायरिंग रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद मारे गए 2 पुरुष और एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से एक AK-47, 1 इंसास, 2 SLR, 12 बोर की एक बंदूक, 2 सिंगल शॉट समेत 10 हथियार और 75 नग BGL सेल बरामद किया गया।

मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त 25 लाख रुपए इनामी DKSZC मेंबर रुपेश, 16 लाख रुपए इनामी DVCM जगदीश के और कंपनी नंबर 10 की सदस्य PPCM सरिता के रूप में हुई है।

रुपेश महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का रहने वाला था। ये मदनवाड़ा मुठभेड़ में शामिल था। जिसमें एक SP समेत 29 जवान शहीद हुए थे। इन तीनों पर 49 लाख रुपए का इनाम था।

IG बोले- नक्सलियों की लीडरशिप खत्म हो रही

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि इस ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा के DRG, BSF के जवान शामिल थे। पिछले 9 महीने में बस्तर में नक्सलियों के टॉप कैडर्स को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की लीडरशिप खत्म हो रही है।

जनवरी से सितंबर तक बस्तर के अलग-अलग जिलों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक कुल 157 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जबकि 663 को गिरफ्तार और 656 इस सरेंडर किया है। इन सभी पर लाखों रुपए इन इनाम घोषित था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *