WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778156366', '216.73.217.70')

ऑपरेशन थिएटर में सांपों का डेरा, डॉक्टर ने प्रसव करवाना किया बंद - Somanshu News

ऑपरेशन थिएटर में सांपों का डेरा, डॉक्टर ने प्रसव करवाना किया बंद

ऑपरेशन थिएटर में सांपों का डेरा, डॉक्टर ने प्रसव करवाना किया बंद

रायगढ़ :  रायगढ़ अस्पताल में मरीज के साथ स्टाफ भी सांप से परेशान हैं। मातृ शिशु अस्पताल (MCH) के ऑपरेशन थिएटर में कई बार सांप निकल चुके हैं। इसके चलते एमसीएच में गर्भवती महिलाओं का प्रसव तक बंद कर दिया गया है।

गर्भवती महिलाओं को अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज के आगे MCH है जो पहाड़ और जंगल के किनारे बना है। ऐसे में यहां आए दिन सांप निकल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सपोले (सांप के बच्चे) भी देखे जा रहे थे।

लगातार सांप को निकलते देख यहां काम करने वाली नर्सेस अब डर में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। हर पल आजू-बाजू इन्हें देखना पड़ता है कि कहीं कोई सांप तो नहीं निकल आया। OT रूम और उसके आसपास सांप के बच्चे निकल रहे हैं, नर्सों में उनका खौफ देखा जा रहा है।

आए दिन सांप निकलने से परेशान यहां के कर्मचारियों ने सांप के स्थायी ठिकानों को भी खोजने की कोशिश की। अस्पताल के आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला। इस वजह से यहां जितने वॉश बेसिन, पाइप लाइन वाले बाकी जो भी छेद हैं उन्हें ढंक दिया गया है। साथ ही खिड़कियों को भी बंद रखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *