WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785080292', '216.73.216.52')

सो रहे भाई को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत - Somanshu News

सो रहे भाई को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत

सो रहे भाई को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत

रायपुर : रायपुर में नशे से परेशान होकर सौतले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

पूरा मामला 4-5 सितंबर दरिमियानी रात का है। 19 साल का चंदन साहू घर में नशे की हालत में आकर विवाद करता था। उससे पूरा घर परेशान था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू (20) को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिससे दोनों के बीच विवाद होता था, दोनों सौतले भाई थे।

बताया जा रहा है कि, आरोपी बड़ा भाई डोमार साहू ने चंदन को मारने का प्लान बनाया। उसने गहरी नींद में सो रहे चंदन पर चाकू से अटैक कर दिया। पहली बार उसके गले पर, फिर पेट और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किए। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा और बचने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

इस दौरान घर वाले भी नींद से जाग गए। उन्होंने चंदन को देखा तो वह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद घर वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी भाई को घर वालों ने पुलिस को सौंप दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *