WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787999955', '216.73.216.19')

75 करोड़ की लागत से 50 गांवों में पहुंचाया जाएगा शिवनाथ नदी का पानी, 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल - Somanshu News

75 करोड़ की लागत से 50 गांवों में पहुंचाया जाएगा शिवनाथ नदी का पानी, 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

75 करोड़ की लागत से 50 गांवों में पहुंचाया जाएगा शिवनाथ नदी का पानी, 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

रायपुर :  अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना से सिमगा विकासखंड के 50 गांवों के 15 हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. शिवनाथ नदी पर तोरा गांव में बने चक्रवाय एनीकट से पानी लेकर गांव-गांव में निर्मित पानी टंकियों के माध्यम से हर घर में नल से जल की आपूर्ति की जाएगी. करीब 75 करोड़ रुपए लागत की इस योजना का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. योजना का काम इस साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.

यांत्रिकी मंत्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे. उन्होंने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना के इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया. उन्होंने किरवई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की ड्राइंग-डिजाइन देखकर जल शोधन की प्रक्रिया समझी. उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्रियों एवं निर्माण की गुणवत्ता की टेस्टिंग के बारे में पूछा.

इसके साथ दामाखेड़ा के पास ग्राम तोरा में शिवनाथ नदी के चक्रवाय एनीकट पर योजना के लिए तैयार हो रहे इंटेकवेल और ग्राम किरवई में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों साइट्स का नियमित भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

साव ने निर्माण एजेंसी से कहा कि इस पूरे क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है. इससे 50 गांवों को पेयजल मिलेगा. इसके सभी घटकों का काम अच्छा होना चाहिए. उन्होंने पाइपलाइन बिछाने और गांवों में टंकी निर्माण के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली. इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा मौजूद थे.

पानी टंकी पर चढ़कर गुणवत्ता देखी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना का भी अवलोकन किया. उन्होंने पानी टंकी पर चढ़कर निर्माण की गुणवत्ता देखी. उन्होंने गांव के घरों में जाकर नल से आ रही पानी की धार भी देखी. साव ने सरपंच, पंचों, अन्य ग्रामीणों और महिलाओं से चर्चा कर जलापूर्ति के संबंध में फीडबैक भी लिया.

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि घर-घर लगे नल, गांव में स्थापित पानी की टंकियां और जलस्रोत आपके ही हैं. आप लोगों को ही इनका इस्तेमाल, संधारण, रखरखाव और सुरक्षा करनी है. योजना पूर्ण हो जाने के बाद नल जल योजना का संचालन भी ग्राम पंचायतों को ही करना है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *