WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781154062', '54.38.147.19')

घर वालों को मनाकर करने जा रही थी लव मैरिज, शराब के नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात - Somanshu News

घर वालों को मनाकर करने जा रही थी लव मैरिज, शराब के नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

घर वालों को मनाकर करने जा रही थी लव मैरिज, शराब के नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

बिलासपुर :  ओडिशा के निजी स्कूल में शिक्षिका ने प्रेम विवाह के लिए परिवारवालों को मना लिया। जब दुल्हा तय समय पर बरात लेकर पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत था। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक अब युवती के परिवारवालों को फोन पर धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

यह है पूरा मामला

  1. सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ओडिशा के निजी स्कूल में शिक्षिका है।
  2. युवती ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के बंधबाहाल में रहने वाले किशन से प्रेम करती थी।
  3. उसने अपने परिवारवालों को किशन से विवाह करने के लिए राजी कर लिया।
  4. इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत कर 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी तय कर ली।
  5. इसके लिए उन्होंने बिरकोना रोड स्थित अशोक वाटिका को बुक कर लिया। वर पक्ष को 26 नवंबर की दोपहर पहुंचना था।
  6. तय समय पर आने के बजाए वर पक्ष के लोग रात करीब 10 बजे पहुंचे। तब किशन सिंह शराब के नशे में धुत था। नशे के कारण वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
  7. उसकी हरकतों को देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया।
  8. इसका युवती के परिवारवालों ने भी साथ दिया।
  9. युवक ने युवती के पिता, मां और परिवार के अन्य लोगों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
  10. युवती और उसके परिवार वाले शादी घर को छोड़कर अपने घर चले गए।
  11. दूसरे दिन शाम करीब सात बजे युवक ने युवती के भाई को काॅल कर अपनी बहन से शादी कराने के लिए कहा।
  12. तब उसने अपनी बहन की इच्छा से शादी कराने की बात कही।
  13. इस पर युवक ने युवती के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी।
  14. युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है।
  15. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
युवती के साहस की सराहना कर रहे स्वजनयुवती ओडिशा में रहकर निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान किशन सिंह से हुई थी। बाद में दोनों के बीच शादी को लेकर भी सहमति बन गई। इसके बाद युवती ने अपने परिवार के लोगों से इस संबंध में बात की। युवती ने किसी तरह परिवार के लोगों को भी शादी के लिए मना लिया। बेटी की खुशी के लिए परिवार के लोग बरात का स्वागत करने तैयारियों में जुट गए। दुल्हा जब अपने परिवार के लोगों को लेकर बिलासपुर पहुंचा तो युवती और उसके परिवार वालों के सामने उसकी हरकतें सामने आ गईं। जब युवती ने शादी से इन्कार किया तो परिवार के लोगों ने भी उसका साथ दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *