WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785992720', '216.73.216.236')

दुर्ग शहर से सटे गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवती और दो युवक अरेस्ट - Somanshu News

दुर्ग शहर से सटे गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवती और दो युवक अरेस्ट

दुर्ग शहर से सटे गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवती और दो युवक अरेस्ट

दुर्ग :  नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों की इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा।

टीम ने जाकर देखा तो गांववालों ने उस मकान को घेरकर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों वहां से हटाया और मकान के अंदर घुसी। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा कल्याण कॉलेज अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *