WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784750522', '216.73.216.25')

सेक्स रैकेट आलम और अब्दुल का, लेकिन लड़कियाँ कोई और; दिल्ली में फूटे देह व्यापार के धंधे से खड़े किए कई सवाल... - Somanshu News

सेक्स रैकेट आलम और अब्दुल का, लेकिन लड़कियाँ कोई और; दिल्ली में फूटे देह व्यापार के धंधे से खड़े किए कई सवाल…

सेक्स रैकेट आलम और अब्दुल का, लेकिन लड़कियाँ कोई और; दिल्ली में फूटे देह व्यापार के धंधे से खड़े किए कई सवाल…

दिल्ली पुलिस ने 23 मार्च 2025 (रविवार) को पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 23 लड़कियों को बचाया है। इसमें तीन नाबालिगों और 10 नेपाली नागरिकों सहित अन्य लड़कियां शामिल हैं।पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, पहाड़गंज पुलिस स्टेशन, शारदानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। टीम ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर महिलाओं को झूठे बहानों से बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेल रहे थे। ये महिलाएं पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से लाकर इस रैकेट का हिस्सा बनाई जा रही थीं।

टीम ने कई स्थानों पर मारे छापे

बता दें कि, दिल्ली पुलिस की टीम ने पहले संदिग्ध स्थानों की निगरानी की और फर्जी ग्राहकों को तैनात किया। इसके बाद छापेमारी की गई और कई होटलों और अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि लड़कियां पहाड़गंज के मुख्य बाजार क्षेत्र के एक कमरे में रखी गई थीं और बाद में उन्हें विभिन्न होटलों में भेजा जा रहा था।

पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान पीड़ितों को स्कूटर पर विभिन्न स्थानों पर ले जाते हुए पाया गया। टीम ने तीन नाबालिगों और 23 महिलाओं को बचाया। इसके साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूरशेद आलम (21), मोहम्मद राहुल आलम (22), अब्दुल मन्नान (30), तौशिफ रेक्सा, शमीम आलम (29), मोहम्मद जारुल (26) और मोनिश (26) के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि यह छापेमारी मानव तस्करी के खिलाफ जारी कार्रवाई का हिस्सा है और ऐसे रैकेट्स के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *