कर्नाटक में सनसनीखेज वारदात… गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर काट दिए पैर; पेट फाड़कर निकाला बछड़ा और कर दिए टुकड़े

कर्नाटक में सनसनीखेज वारदात… गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर काट दिए पैर; पेट फाड़कर निकाला बछड़ा और कर दिए टुकड़े

बेंगलुरु : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक रोंगटे खड़ा कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक गर्भवती गाय के साथ जो किया वह पढ़कर आप कांप जाएंगे। दरिंदों ने गाय का का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके पैर काट दिए। उसका पेट फाड़ा और गर्भ में बछड़े का भ्रूण निकालकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बदमाश गाय का धड़ ले गए और उसके सिर, पैर समेत बछड़े के टुकड़े वहीं छोड़ गए।

पुलिस के अनुसार यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली में हुई। पुलिस ने बताया कि यह गाय गांव के एक कृष्णा अचारी नाम के शख्स की थी। उसने अपनी गाय को चरने के लिए छोड़ा था।

कृष्णा अचारी की थी गाय

कृष्णा अचारी ने बताया कि उसकी गाय जब नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकला। सोमवार को जब अचारी गाय की तलाश कर रहा था तो उसे उसके सिर, पैर और मृत बछड़ा क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

कर्नाटक पुलिस ने दर्ज किया केस

कर्नाटक पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। इससे पहले बेंगलुरू के चमराजपेट में तीन गायों के थन काटने तथा मैसूर के नंजनगुड शहर में एक गाय की पूंछ को घायल करने की घटना सामने आई थी।

कर्नाटक सरकार ने जताई चिंता

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गायों पर हमले की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है। परमेश्वर ने कहा, ‘हमें इसका समाधान ढूंढना होगा। मैंने निर्देश दिए कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा और हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जिनकी मानसिकता ऐसी है।’

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग को यह पता लगाने के आदेश दिए हैं कि क्या ऐसे लोग किसी संगठन से जुड़े हैं या व्यक्तिगत रूप से ऐसा कर रहे हैं या इसके पीछे कोई उकसावा है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर उन्मादी तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।

बीवाई विजयेंद्र बोले- सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि होन्नवारा की घटना ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने कहा, ‘फिर भी गृहमंत्री यह दिखावा कर रहे हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सिद्धरमैया सरकार इन राष्ट्र-विरोधियों के प्रति नरम रुख दिखा रही है, जिन्हें कोई डर नहीं है। राज्य सरकार और गृहमंत्री को अब तक जाग जाना चाहिए था।’ विजयेंद्र ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *