WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777210738', '85.208.96.207')

स्टाफ रूम में ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, सीनियर डॉक्टर पर आरोप - Somanshu News

स्टाफ रूम में ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, सीनियर डॉक्टर पर आरोप

स्टाफ रूम में ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, सीनियर डॉक्टर पर आरोप

कोरबा :  जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुताबिक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं। फिर जबरदस्ती शरीर को छूने लगा।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आयुष विंग विभाग में पदस्थ सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायतकर्ता ट्रेनी डॉक्टर पिछले 3 माह से इसी विभाग में ट्रेनिंग ले रही है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

घटना 2 दिन पहले शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। ट्रेनी डॉक्टर किसी काम से डॉक्टर एके मिश्रा के स्टाफ रूम में गई थी। उस समय डॉक्टर एके मिश्रा और ट्रेनी डॉक्टर के अलावा एक अन्य स्टाफ भी मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर मिश्रा ने ट्रेनी डॉक्टर को अपने पास बुलाया और कहा, तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं। जब ट्रेनी डॉक्टर ने मना किया और कहा कि वह ठीक है, तो सीनियर डॉक्टर ने जबरदस्ती जांच करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की।

ASP नीतीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन केके सहारे ने कहा कि ट्रेनी डॉक्टर ने डॉक्टर एके मिश्रा के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच आंतरिक निवारण समिति करेगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *