WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785982748', '216.73.216.236')

बार-बार घेर रहीं हैं मौसमी बीमार‍ियां, 4 हर्बल काढ़ों से बूस्‍ट करें Immunity, म‍िलेंगे और भी कई फायदे - Somanshu News

बार-बार घेर रहीं हैं मौसमी बीमार‍ियां, 4 हर्बल काढ़ों से बूस्‍ट करें Immunity, म‍िलेंगे और भी कई फायदे

बार-बार घेर रहीं हैं मौसमी बीमार‍ियां, 4 हर्बल काढ़ों से बूस्‍ट करें Immunity, म‍िलेंगे और भी कई फायदे

मौसम में बदलाव होने के साथ ही कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। द‍िल्‍ली-एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में कभी धूप तो कभी बार‍िश का स‍िलसि‍ला जारी है। बता दें क‍ि मौसम में बदलाव होने पर हमारी इम्‍युन‍िटी पर गहरा असर पड़ सकता है। इससे शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। अगर हमारी इम्‍युन‍िटी कमजोर हुई तो बीमार होने की संभावना ज्‍यादा होती है।

शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के ल‍िए आपको अपने खानपान का व‍िशेष ध्‍यान रखना होता है। मानसून में जहां मच्‍छरजन‍ित बीमार‍ियाें का खतरा बढ़ जाता है, तो वहीं सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी समस्‍याएं भी हो सकती हैं। कहते हैं क‍ि काढ़ा पीने से इम्‍युन‍िटी को मजबूत बनाया जा सकता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं जि‍ससे इम्‍युन‍िटी काे बूस्‍ट क‍िया जा स‍कता है। आइए जानते हैं उनके बारे में –

ग‍िलोय का काढ़ा
ग‍िलोय का काढ़ा इम्‍युन‍िटी को बूस्‍ट करने का सबसे असरदार तरीका है। कोरोना से बचने के ल‍िए ग‍िलोय का काढ़ा पानी की सलाह दी जाती है। इससे इम्‍युनि‍टी बूस्‍ट होती है। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी में भी आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं।

मुलेठी-अदरक का काढ़ा

मुलेठी-अदरक का काढ़ा भी शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसे बनाने के लिए मुलेठी और कद्दूकस किया हुआ अदरक ले लें। अब इसे पानी में म‍िलाकर काढ़ा बना लें। आप इसमें गुड़ भी म‍िला सकते हैं। इसे द‍िन में एक बार प‍िया जा सकता है।

तुलसी काढ़ा

तुलसी का काढ़ा भी इम्‍युन‍िटी को बूस्‍ट करने में फायदेमंद माना जाता है। इसमें माैजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इन्‍फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इससे कई मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसे हर्बल टी की तरह रोज पिया जा सकता है।

अजवाइन का काढ़ा

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं। ये सभी इम्‍युन‍िटी को बूस्‍ट करने में कारगर माने जाते हैं। इसका स्वाद हल्का तीखा होता है लेक‍िन ये आपकी सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। आप इन सभी काढ़े को क‍िसी भी मौसम में पी सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *