WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784461604', '198.244.168.76')

CM विष्णुदेव साय के यहां सत्यनारायण की पूजा हुई - Somanshu News

CM विष्णुदेव साय के यहां सत्यनारायण की पूजा हुई

CM विष्णुदेव साय के यहां सत्यनारायण की पूजा हुई

बगिया :  CM विष्णुदेव साय के यहां सत्यनारायण की पूजा हुई। CMO ने बताया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी पत्नी कौशल्या साय और परिवार के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण किया। उन्होंने इस अवसर पर ईश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया पहुँचते ही बालक आश्रम के नन्हे छात्रों ने उनका मासूमियत से स्वागत किया और जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री जी ने भी सहृदयता के साथ बधाई स्वीकार करते हुए इन बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने देश के इन भावी कर्णधारों को परिश्रम और अध्ययन हेतु प्रेरित किया। विष्णुदेव साय अपने जन्मदिवस पर गृह ग्राम बगिया पहुंचे जहां उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से सपत्नीक आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *