WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1792179813', '198.244.168.3')

सरपंच सुनीता साहू ने अष्टभुजी माता मंदिर में किए दर्शन, कोटेतरा की खुशहाली और समृद्धि की कामना की - Somanshu News

सरपंच सुनीता साहू ने अष्टभुजी माता मंदिर में किए दर्शन, कोटेतरा की खुशहाली और समृद्धि की कामना की


सरपंच सुनीता साहू ने अष्टभुजी माता मंदिर में किए दर्शन, कोटेतरा की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

जैजैपुर/ ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता साहू ने आज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक अष्टभुजी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा -अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।दर्शन के बाद सरपंच सुनीता साहू ने कहा कि अष्टभुजी मां की कृपा से ग्राम पंचायत कोटेतरा और पूरे क्षेत्र में सुख,शांति,भाईचारा और समृद्धि बनी रहे, इसी मंगल कामना के साथ उन्होंने मां के चरणों में मत्था टेका है। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके साथ ही सरपंच ने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर उनके साथ जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *