WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1779753964', '94.23.188.220')

सरपँच जनदर्शन कोटेतरा में 15 आवेदन प्राप्त हुए ,हल्का पटवारी को हटाने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा - Somanshu News

सरपँच जनदर्शन कोटेतरा में 15 आवेदन प्राप्त हुए ,हल्का पटवारी को हटाने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

सरपँच जनदर्शन कोटेतरा में 15 आवेदन प्राप्त हुए ,हल्का पटवारी को हटाने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

जैजैपुर :  जिला सक्ती के विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के गुड़ी चौक बीच बस्ती में सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने सरपँच जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत के बाद माह के दूसरा शुक्रवार जिसमे आवास मित्र पूरन चन्द्रा एवं कोमल कंवर रोजगार सहायक,श्री फागुलाल यादव सरपँच प्रतिनिधि,श्रीमती मोतिन बाई कर्ष उपसरपंच, श्रीमती संतोषी यादव पंच,श्रीमती संगीता कुशल साहू पंच ,श्रीमती रजनी आदिले पंच,श्रीमती उतरा आदित्य पंच,मिथलेश साहू उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के पूजा अर्चना कर शुरुआत किये सरपँच सुनीता रमेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम गांव स्तर में सरपँच जनदर्शन लगाकर लोगो की समस्या सुन रहे है और प्रयास भी है कि गांव के आम नागरिको का आवेदन यथाशीघ्र निराकरण की कोशिश किया जाएगा सरपँच जनदर्शन में श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास,पटवारी को हल्का से हटवाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 15 आवेदन प्राप्त हुए।

सरपँच जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने विभिन्न वार्डो से आए लोगों की शिकायतें और आवेदन सुने हैं। सरपँच साहू ने अधिकारियों को आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने और उनका प्रभावी ढंग से निवारण करने का पत्र लिखकर भेजा जाएगा है। यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था । उक्त सरपँच जनदर्शन में गांव की प्रबुद्ध सियान अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *