वोट के लिए बांट रहे हैं पैसे, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल से पूछा बड़ा सवाल; AAP-BJP पर किया वार

वोट के लिए बांट रहे हैं पैसे, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल से पूछा बड़ा सवाल; AAP-BJP पर किया वार

नई दिल्ली : नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा।कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इतना काम किया है, मैंने तो सिर्फ इतना कहा है कि जो भी बोलिए, रिकॉर्ड के साथ बोलिए। आज दोपहर तीन बजे साफ हो जाएगा कि या तो कांग्रेस सच बोल रही है या फिर आम आदमी पार्टी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही वोट पाने के लिए पैसे बांट रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे राजनीति में हैं या बाजार में?”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *