WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784671406', '216.73.216.43')

होटलों में खाद्य विभाग की रेड, मिठाइयों के सैंपल लिए गए - Somanshu News

होटलों में खाद्य विभाग की रेड, मिठाइयों के सैंपल लिए गए

होटलों में खाद्य विभाग की रेड, मिठाइयों के सैंपल लिए गए

रायगढ़ :  जिले में त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम होटलों में जांच कर रही है। दूसरे दिन जांच टीम ने किरोड़ीमल नगर क्षेत्र के कई होटलों में जांच की। इस दौरान दो होटलों की मिठाइयों पर संदेह के आधार पर सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोग शाला में भेजा गया है।

16 अक्टूबर को अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन सुधा चौधरी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण जगह पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया।टीम ने संदेह के आधार किरोड़ीमल नगर के पूजा स्वीट्स से चमचम और बेसन लड्डू, होटल संदीप से मीठी बूंदी और छेना ड्राई रसगुल्ला का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा है।

यदि नमूनों की जांच में मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित होटलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम ने होटल के सभी मिठाइयों की जांच की। जहां संदेह पर कुछ मिठाइयों के सैंपल लिए गए। वहीं जांच टीम ने सभी होटल संचालकों को निर्देशित किया है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाए और सभी खाद्य निर्माण में गुणवत्ता व शुद्धता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *