WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784807437', '216.73.216.25')

प्रेमी की मौत से दुखी 14 साल की नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी - Somanshu News

प्रेमी की मौत से दुखी 14 साल की नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी

प्रेमी की मौत से दुखी 14 साल की नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेमी की मौत से दुखी 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले नाबालिग ने दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की थी, तब परिजनों ने उसे बचा लिया। लेकिन, इस बार परिजन भी उसे नहीं बचा सके। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के ग्राम चिस्दा में रहने वाली 14 साल की लड़की पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती थी। रविवार की रात वह घर में सो रही थी। फिर देर रात अचानक घर से बाहर निकल गई। जिसके बाद वो घर के बाजू में एक पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। तड़के जब उसके परिजन की नींद खुली, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।

दरअसल, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते थे। 14 जुलाई की सुबह उसके नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद लड़की काफी दुखी हो गई थी। यही वजह है कि वो 2 बार खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी थी।

पहले खा ली जहर फिर कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश

लड़की इससे पहले भी 2 बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। जिस दिन उसके प्रेमी से सुसाइड किया था, उसी दिन लड़की ने जहर खा ली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद जब वो ठीक होकर घर पहुंची, तब परेशान परिजनों ने उसे मामा घर में छोड़ दिया था। ताकि वो सब भूलकर ठीक से रहे। लेकिन, वहां भी लड़की ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, जिससे डरकर उसके मामा ने उसे वापस घर भेज दिया। दो दिन पहले ही वो अपने मामा गांव से घर आई थी, जिसके बाद उसने अब फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

प्रेमी के साथ भागी थी रायपुर

नाबालिग लड़की बीते 13 जुलाई को ही अपने नाबालिग प्रेमी और सहेली के साथ रायपुर भाग गई थी। जहां ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। दरअसल, तीनों एक बाइक में सवार थे, जिसकी वजह से वो ट्रैफिक पुलिस के हाथ लग गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने पचपेड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों को लेकर पुलिस रायपुर गई और देर रात उन्हें लेकर वापस लौट आई। फिर दूसरे ही दिन नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *