WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781073700', '54.37.118.68')

रूस के राष्ट्रपति पुतिन आने वाले हैं भारत, एनएसए अजीत डोभाल ने की दौरे की पुष्टि - Somanshu News

रूस के राष्ट्रपति पुतिन आने वाले हैं भारत, एनएसए अजीत डोभाल ने की दौरे की पुष्टि

रूस के राष्ट्रपति पुतिन आने वाले हैं भारत, एनएसए अजीत डोभाल ने की दौरे की पुष्टि

क्रेमलिन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जल्द भारत दौरे पर आने वाले हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुतिन के भारत दौरे के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्यौता दिया था। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि पुतिन के भारत दौरे से वह काफी उत्साहित हैं। अजीत डोभाल ने यह घोषणा बृहस्पतिवार को मॉस्को में की।

भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी होगी और गहरी

मॉस्को दौरे पर गए एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि भारत और रूस एक दूसरे के रणनीतिक साझेदार हैं। उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच की यह साझेदारी और गहरी होगी। राष्ट्रपति पुतिन ऐसे वक्त में नई दिल्ली की यात्रा करेंगे, जब अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वार छिड़ा हुआ है। ऐसे में भारत और रूस मिलकर अमेरिका से निपटने की रणनीति बना सकते हैं।

पुतिन कब आएंगे दिल्ली?

अजीत डोभाल ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन इस साल के अंत तक भारत आएंगे। रूस के राष्ट्रपति ऐसे वक्त में भारत आएंगे, जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने से बौखलाकर भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *