WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781371870', '92.222.108.118')

चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या: 14 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने तीन किन्नरों को किया गिरफ्तार - Somanshu News

चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या: 14 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने तीन किन्नरों को किया गिरफ्तार

चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या: 14 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने तीन किन्नरों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में चलती ट्रेन में हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के 14 दिन बाद तीन किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि चलती ट्रेन में किन्नरों ने पैसे नहीं देने पर बेरहमी से एक युवक की हत्या कर दी और फिर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

गोंडवाना एक्सप्रेस में मृतक आदर्श विश्वकर्मा से कुछ किन्नरों ने 14 दिन पहले पैसे मांगे थे। आदर्श ने इसका विरोध किया, और यहीं से उसकी मौत की कहानी लिखी गई। किन्नरों ने ट्रेन के अंदर ही उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मामला तब सुर्खियों में आया जब ट्रेन का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में किन्नरों को आदर्श पर हमला करते देखा गया। इसके बाद समाज के लोग सड़क पर उतर आए, प्रदर्शन तेज हुआ और पुलिस पर दबाव बढ़ा। जिसके बाद किन्नरों को गिरफ्तार किया गया।

घटना के 14 दिन बाद हुई गिरफ्तारी

घटना के 14 दिन बाद आखिरकार, पुलिस ने तीन किन्नरों को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि यह गंजबासौदा थाना क्षेत्र का मामला था। हमारे द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। वीडियो फुटेज और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें पानीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *