WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784745131', '2a03:2880:f812:d::')

जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका - Somanshu News

जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

कोरबा : जिले के सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास मौजूद जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी गली अवस्था में लाई पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से बीयर की दो बोतल और एक काले रंग का बैग पाया गया है, जिसके भीतर कुछ दवाईओं की पर्ची मिली है, जिसके आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा में सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां मौजूद जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा गला हुआ शव पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है और उसमें कीड़े लग चुके हैं जबकि शव के कुछ अंगो को जंगली जानवरों ने नोच डाला है। मौके से पुलिस ने बीयर की दो बोतल और काले रंग का एक बैग बरामद किया गया हैं जिसमें दवाओं के दस्तावेज मिले है। इस इस आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है,कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं इस मामले में सीविल लाईन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। शुरुआत दौर में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *