WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780711788', '198.244.242.18')

बुरे फंसे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण! इंदौर की रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप - Somanshu News

बुरे फंसे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण! इंदौर की रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप

बुरे फंसे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण! इंदौर की रोहिणी ने लगाए गंभीर आरोप

बिजनौर : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सांसद चंद्रशेखर पर इस्तेमाल कर छोड़ने का आरोप लगाया है। युवती की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।एक्स पर अपने पोस्ट में युवती ने लिखा कि सांसद बनने से पहले चंद्रशेखर ने उनका इस्तेमाल किया और बाद में छोड़ दिया। ऐसे ही कई युवतियों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

उधर, आजाद समाज पार्टी ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। सांसद प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य विवेक सैन ने बताया कि विपक्षी पहले भी सांसद की छवि को खराब करने का प्रयास कर चुके हैं। कहा कि जो युवती सांसद पर आरोप लगा रही हैं, उनके कई फोटो भाजपा की बड़ी महिला नेता के साथ भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि सच क्या है। इस संबंध में सांसद चंद्रशेखर से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने वाटसएप पर इस प्रकरण में बात नहीं करने का संदेश भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *