WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787972654', '216.73.217.146')

शिलान्यास के 9 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका 85 करोड़ की सड़क निर्माण, लोगों में आक्रोश - Somanshu News

शिलान्यास के 9 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका 85 करोड़ की सड़क निर्माण, लोगों में आक्रोश

शिलान्यास के 9 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका 85 करोड़ की सड़क निर्माण, लोगों में आक्रोश

जैजैपुर। जैजैपुर कचंदा चौक से मिशन चौक मालखरौदा एवं छोटे सीपत से गोबराभांठा तक जाने वाली सड़क शिलान्यास के करीब 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी जर्जर है।

सड़क का शिलान्यास तो काफी तामझाम के साथ किया गया,लेकिन उसके बाद इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा,9 साल होने को आए, लेकिन सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया। अभी भी लोग जर्जर सड़क से आवागमन करने को विवश हैं। चुनाव की डुगडुगी बजते ही यह सड़क एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना था।और जनप्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव में तथाकथित नेताओ को हार का सामना करना भी पड़ा लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बस जनता का मुंह बंद करने के लिए शिलान्यास का दिखावा किया गया। और जहाँ जहाँ ज्यादा खुलकर विरोध हुआ वहां वहां की सड़क को बना दिया गया लेकिन बीच बीच मे छोड़ दिया अगर सड़क निर्माण की सच में नीयत होती तो अब तक सड़क बन चुकी रहती। लेकिन,हालत यह है कि संवेदक ने सड़क पर कंक्रीट बिछाया भी नही है और बड़े बड़े जानलेवा गड्ढा बनकर कुआ जैसे आकार ले चुका है जिससे आवागमन और मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। शिलान्यास का शिलापट भी अब टूटकर गिर गया है। जानकारी के अनुसार एडीबी योजना से निर्माण होने वाली यह सड़क स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण है। यह सड़क जैजैपुर से गोबराभांठा को जोड़ती है। उक्त सड़क पर साधारण बारिश में भी जलजमाव की स्थिति बन जाती है। उक्त योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए कार्य एजेंसी रायगढ़ के एक ठेकेदार को बनाया है उक्त सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय बसपा विधायक ने लगभग 9 वर्ष पूर्व को किया था शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण शुरू तो हुआ, लेकिन पूरा नहीं हुआ.

85 करोड़ से अधिक की है योजना :

निर्माण होने वाली सड़क की लंबाई 32 किलोमीटर है। जिसका प्राक्कलन राशि 100 करोड़ रुपये लगभग है। विडंबना है कि विधायक के हाथों शिलान्यास के करीब 9 साल बाद भी सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका। लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रति आक्रोश था । और खमियाजा विधानसभा चुनाव में हार की भी सामना करना पड़ा यह हम नही बल्कि क्षेत्र की लोगों का कहना है और वर्तमान में बालेश्वर साहू पर भरोसा जताया जैजैपुर विधायक बनाया लेकिन 7 महीने बीत जाने के बाद भी यह सड़क पर प्रगति नजर नही आया और वर्तमान कि स्थानीय लोग वर्षों से इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं। शिलान्यास के बाद लोगों की उम्मीद जगी की जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। लेकिन, लोगों की यह उम्मीद वक्त के साथ धूमिल पड़ गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *