छितापडरिया के वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति बना दी सड़क,पेड़ों को भी नुकसान वन विभाग की जमीन पर बनाई गई अवैध सड़क
जैजैपुर: वन परिक्षेत्र छितापडरिया में वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति सैकड़ो मीटर तक सड़क बना दी गई। इतना ही नहीं, सड़क निर्माण के दौरान पेड़ भी काटने की जानकारी सूत्रों से मिला है ।इसकी भनक लगने के बावजूद भी वन विभाग भी लीपापोती करने में लगे हुए है ।बिना अनुमति विभाग की जमीन पर सड़क बनाने के साथ पेड़ काटने से वन विभाग को लाखो रुपये की चपत लगी है। इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारी ने पुलिस थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नही करवा रहा है। वन विभाग से सूचना के अधिकार अधिनियम से जानकारी के अनुसार डुमरपारा नया बाराद्वार में संचालित क्रेसर एम आर एस मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा रायगढ़ माइनिंग एण्ड फेब्रिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अपने निजी व्यवसाय डोलोमाइन्ट्स परिवहन हेतु वन परिक्षेत्र छितापडरिया की भूमि पर सड़क निर्माण कराया गया है जिस पर वन विभाग द्वारा दिया जानकारी में वन विभाग से कोई अनुमति नही लिया गया है अब इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर तक वन विभाग की जमीन पर मनमानी कर सड़क बना दी गई है यही नही आरोप है कि सड़क निर्माण के कार्य में बिना नंबर प्लेट की मशीनरी का उपयोग किया गया है।

