WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784798624', '216.73.216.25')

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, इन खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बारिश - Somanshu News

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, इन खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बारिश

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, इन खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बारिश

आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही है। शुरू में 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय हैं इन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

10 आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए कुल 577 खिलाड़ियों (367 भारतीय, 210 विदेशी) के लिए बोली प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईपीएल में इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल हो गए हैं। उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले हैं।

वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कुछ मिनट पहले श्रेयस अय्यर को सबसे महंगे खिलाडी थे। लेकिन ऋषभ पंत की बोली लगने के साथ ही श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले साल 24.75 करोड़ में बिकने वाले मिशेल स्टार्क को इस बार आधे से भी कम कीमत पर खरीदा गया है।

अर्शदीप सिंह – बेस प्राइज – 2 करोड़, सोल्ड – 18 करोड़, टीम – पंजाब किंग्स RTM
कगिसो रबाडा – बेस प्राइज – 2 करोड़, सोल्ड – 10.75 करोड़, टीम – गुजरात टाइटंस
श्रेयस अय्यर – बेस प्राइज – 2 करोड़, सोल्ड – 26.75 करोड़, टीम – पंजाब किंग्स
जोस बटलर – बेस प्राइज – 2 करोड़, सोल्ड – 15.50 करोड़, टीम – गुजरात टाइटंस
मिशेल स्टार्क – बेस प्राइज – 2 करोड़, सोल्ड – 11.75 करोड़, टीम – दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत – बेस प्राइज – 2 करोड़ रुपए, सोल्ड – 27 करोड़, टीम – लखनऊ सुपर जाइंट्स

आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के नियम

नीलामी से पहले प्रत्येक टीम ने अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। छह से कम कोई भी संख्या मेगा नीलामी में टीमों के लिए उपलब्ध RTM कार्ड की संख्या के बराबर होगी। अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है जबकि अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। लेकिन कुल 6 से अधिक नहीं होने चाहिए। प्रत्येक आईपीएल टीम 120 करोड़ रुपए के बजट के साथ नीलामी में प्रवेश करेगी, जिसमें से पहले से किए गए रिटेंशन के कारण एक महत्वपूर्ण राशि काट ली जाएगी। नीलामी के बाद प्रत्येक टीम के पास कम से कम 18 खिलाड़ी होने चाहिए, लेकिन 25 से अधिक नहीं। इसमें से अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

किस टीम के पास कितने पैसे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : 55 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स (DC) : 73 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटन्स (GT) : 69 करोड़ रुपए
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : 69 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : 51 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस (MI) : 45 करोड़ रुपए
पंजाब किंग्स (PBKS) : 110.5 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स (RR) : 41 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : 83 करोड़ रुपए
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : 45 करोड़ रुपए

कब और कहां देखें आईपीएल मेगा ऑक्शन

समय : रविवार और सोमवार को दोपहर 3:30 बजे से
प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *