लेक्चरर प्रमोशन में छूटे शिक्षको को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब आयोजित होगी रिव्यू डीपीसी
बिलासपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में प्रमोशन का दौर जारी है और साथ ही जारी है शिकायतों का दौर, जिसमें कार्यालय की गलतियों के चलते कई योग्य अभ्यर्थियों का नाम छूट जा रहा है । ऐसे ही प्रकरण में जिला बलरामपुर के दो शिक्षक भागवत कुमार बंजारे और बालवीर कुमार का नाम लेक्चरर प्रमोशन सूची से गायब कर दिया गया था यही नहीं 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन प्राप्त करने वाले इन शिक्षकों का संविलियन 2019 में बता दिया गया था , 2019 में संविलियन दर्शाने के कारण शिक्षक वरिष्ठता सूची में हजारों शिक्षकों से पीछे हो गए थे और लेक्चरर प्रमोशन से वंचित हो गए थे इसके बाद गलती को सुधरवाने के नाम पर वह लगातार आवेदन देते रहे पर विभाग ने उनकी सुध नहीं ली इससे परेशान शिक्षकों ने अधिवक्ता आदित्य शर्मा के माध्यम से उच्च न्यायालय की शरण ली और केस दायर किया ।



