कॉन्स्टेबल के 1815 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर में कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जम्मू और कश्मीर चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से कॉन्स्टेबल के कुल 1815 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
एप्लीकेशन फीसआवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये निर्धारित है।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद ‘JKSSB Constable Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी अवश्य पूरा कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
