WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776970279', '216.73.217.42')

कंप्यूटर पीटी और योग टीचर के 300 पदों पर होगी भर्ती - Somanshu News

कंप्यूटर पीटी और योग टीचर के 300 पदों पर होगी भर्ती

कंप्यूटर पीटी और योग टीचर के 300 पदों पर होगी भर्ती

भिलाई : दुर्ग में राज्योत्सव-2025 के पहले दिन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षक भर्ती और हाईटेक शिक्षा को लेकर जरूरी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 5000 शिक्षकों की भर्ती में से 4700 पदों पर प्रक्रिया वित्त विभाग से शुरू हो चुकी है। शेष 300 पदों पर कंप्यूटर, पीटी और योग जैसे विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य हाईटेक शिक्षा की ओर बढ़ रहा है, जिसके लिए तकनीकी समझ वाले शिक्षकों की आवश्यकता है। भर्ती नोटिफिकेशन में देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग बिना जानकारी के आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से चर्चा कर शिक्षक भर्ती को अन्य विभागों से पहले पूरा करने का आग्रह किया गया है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने दुर्ग जिले के 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर को 1 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। गजेंद्र यादव ने भिलाई पावर हाउस स्थित बंद पड़े सी-मार्ट को छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा और श्रृंगार सामग्री के शोरूम के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *