WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784652566', '216.73.216.43')

आरबीआई में एक्सपर्ट पदों पर हो रही भर्ती, एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक - Somanshu News

आरबीआई में एक्सपर्ट पदों पर हो रही भर्ती, एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

आरबीआई में एक्सपर्ट पदों पर हो रही भर्ती, एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

 नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका है। आरबीआई की ओर से एक्सपर्ट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे हो चयनइन भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्रारंभिक स्क्रीनिंग/ शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

एप्लीकेशन फीसइस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 600+GST रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए फीस 100 रुपये+GST निर्धारित है।

कैसे करें अप्लाई

  1. इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरें।
  5. सिग्नेचर फोटोग्राफ अपलोड करें।
  6. निर्धारित फीस जमा करें।
  7. फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
rbi expert recruitment

योग्यता, उम्र सहित अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करके उसका अवलोकन कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *