WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780195070', '151.240.55.176')

रश्मिका मंदाना ने बताई Thamma के सुपरहिट गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी, 3 करोड़ व्यूज के साथ बना ट्रेंडिंग - Somanshu News

रश्मिका मंदाना ने बताई Thamma के सुपरहिट गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी, 3 करोड़ व्यूज के साथ बना ट्रेंडिंग

रश्मिका मंदाना ने बताई Thamma के सुपरहिट गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी, 3 करोड़ व्यूज के साथ बना ट्रेंडिंग

नई दिल्ली :  रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म थम्मा के पात्रों का परिचय दिया और शूटिंग के दौरान के कुछ बीटीएस सीन्स शेयर किए। फिल्म से उनका एक गाना तुम मेरे ना हुए काफी ज्यादा पॉपुलर हुए। मूवी में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं।

एक्ट्रेस ने बताई गाने के पीछे की दिलचस्प कहानीरश्मिका ने मूवी के इस गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी भी बताई। उन्होंने लिखा, “इस गाने के पीछे की कहानी यह है कि हम लगभग 10-12 दिनों तक एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे। आखिरी दिन, हमारे निर्माता और निर्देशक को अचानक एक जबरदस्त आइडिया आया।

अचानक से प्रोड्यूसर को आया आइडियाउन्होंने कहा,’रुको, क्यों न हम यहीं एक गाना शूट करें? यह बहुत ही शानदार लोकेशन है, तो क्यों न करें?’ और मैंने सोचा, हां अच्छा है! लगभग 3-4 दिनों में, हमने यह सब संभव कर दिखाया और जब हमने फाइनल रिजल्ट देखा, तो हम सभी बहुत हैरान रह गए। सभी डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट टीम, लाइटिंग क्रू, डायरेक्शन डिपार्टमेंट, प्रोडक्शन टीम सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद! यह गाना आपकी कड़ी मेहनत की वजह से संभव हो पाया है। अब वे आपके तड़ाका और आलोक हैं। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें पसंद करेंगे, उन्हें महसूस करेंगे, उनके साथ डांस करेंगे और उन्हें देखने का आनंद लेंगे।”

कब रिलीज होगी फिल्म?थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। स्त्री, भेड़िया और मुंज्या के बाद, यह फ्रैंचाइज़ी प्रशंसकों के लिए एक वैम्पायर प्रेम कहानी लेकर आ रही है। इसे मैडॉक फिल्म्स में दुनिया की पहली रोमांस फिल्म बताया जा रहा है।

फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके गाने और ट्रेलर पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *