WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784583055', '37.59.204.142')

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, SP ने आरक्षक को किया निलंबित - Somanshu News

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, SP ने आरक्षक को किया निलंबित

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, SP ने आरक्षक को किया निलंबित

रायगढ़: रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने आरक्षक को डयूटी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। बता दें तीन दिन पूर्व दुष्कर्म का आरोपी नरेंद्र पटेल रायगढ़ के जी एच अस्पताल से मुलाहिजा करवाने के दौरान पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हो गया था। जिस पर SP ने यह एक्शन लिया है।

रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने आरक्षक संतोष जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। बता दे ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के कारण दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लाया गया था। जांजगीर चाम्पा जिले के बिर्रा क्षेत्र निवासी नरेंद्र पटेल के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध था। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी। वहीं आरोपी नरेन्द्र के जम्मू कश्मीर में होने की सूचना पर रायगढ़ से कोतवाली पुलिस की टीम जम्मू कश्मीर से  उसे गिरफ्तार कर लायी थी। अस्पताल में पुलिस कर्मियों की आंख में धूल झोंक कर वह फरार हो गया।

वही फरार आरोपी नरेंद्र पटेल पर पुलिस द्वारा नए कानून की एक धारा जोड़ते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपी के पतासाजी के लिए टीम बनाकर रवाना कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी को पकड़ने में सफलता मिल जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *