WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780756928', '51.195.244.33')

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए गए, राष्ट्रपति ने 10 राज्यपालों की नियुक्ति की - Somanshu News

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए गए, राष्ट्रपति ने 10 राज्यपालों की नियुक्ति की

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए गए, राष्ट्रपति ने 10 राज्यपालों की नियुक्ति की

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। रमन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अभी रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

देखें नए राज्यपालों की लिस्ट…

  • राजस्थान- हरिभाऊ किसनराव बागड़े
  • झारखंड- संतोष गंगवार
  • महाराष्ट्र- सीपी राधाकृष्णन
  • छत्तीसगढ़- रामेन डेका
  • पंजाब- गुलाब चंद कटारिया
  • असम- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  • मणिपुर- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  • सिक्किम- ओम प्रकाश माथुर
  • तेलंगाना- जिष्णु देव वर्मा
  • मेघालय- सीएच विजयशंकर

जानिए कौन हैं रामेन डेका (Ramen Deka)

रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था. उनकी गिनती असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है. भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका 1980 के आसपास राजनीति में प्रवेश किया. 70 वर्षीय रामेन डेका असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों को संभाला. वह पहली बार 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए. उसके बाद 2014 में लगातार दो बार सांसद बने.

रामेन डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं. वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *