WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780844117', '51.195.215.112')

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही - Somanshu News

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ (SECRSA) की ओर से आयोजित 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष-महिला वर्ग) का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में होगा।

इस प्रतिष्ठित अंतर-रेलवे टूर्नामेंट में देशभर के 12 रेलवे जोन की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारतीय रेलवे के शीर्ष रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी वर्ग के तीरंदाज अपने निशाने साधते नजर आएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

तीरंदाजी खेल को मिलेगा बढ़ावा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने बताया कि यह आयोजन न केवल तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों से सीखने का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि “यह प्रतियोगिता रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में तीरंदाजी के प्रति नई ऊर्जा और रुचि जगाने का कार्य करेगी।”

सुरक्षा, चिकित्सा, आवास और खानपान की होगी व्यवस्था

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, आवास और खानपान की समुचित व्यवस्था की गई है। खेल संघ ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करें। इस प्रतियोगिता से रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूत करेगा और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेल को नई ऊंचाई देगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *