WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788007764', '216.73.216.58')

सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 5 बड़े खाईवाल गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा - Somanshu News

सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 5 बड़े खाईवाल गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 5 बड़े खाईवाल गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

रायपुर : राजधानी में सटोरियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही. रायपुर पुलिस ने दो दिन में 5 खाईवालों को पकड़ा है. न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के पास ऑनलाइन सट्टा खिला रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है.

ये आरोपी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेला रहा था. इससे पहले लग्जरी कार में घूम-घूमकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टा खेलवा रहे दो बड़े बुकियों को पुलिस ने धरदबोचा था.

एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान विजय शादिजा उर्फ पंजू (46), दयाल कुमार पंजवानी (43) और विकास नंदानी (32) के रूप में हुई. पुलिस ने उनके कब्जे से 01 लैपटॉप, 06 मोबाइल फोन और सट्टे का हिसाब किताब जब्त किया, जिनकी कुल कीमत करीब 1,50,000 रुपए बताई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये आरोपी पकड़े गए

  1. विजय शादिजा उर्फ पंजू (46 वर्ष) – कुकरेजा फार्म हाउस, महावीर नगर, रायपुर
  2. दयाल कुमार पंजवानी (43 वर्ष) – शिव विला कॉलोनी, अमलीडीह, रायपुर
  3. विकास नंदानी (32 वर्ष) – दीपक कॉलोनी, साईं मंदिर के पास, रायपुर

कार में घूम-घूम कर सट्‌टा खिलाने वाले दो बुकी भी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने हाल ही में दो बड़े बुकियों को भी गिरफ्तार किया था. ये आरोपी लग्जरी कार (जगुआर) में घूम-घूमकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों में सट्टा खेलवा रहे थे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले ही अपना नेटवर्क सक्रिय कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन के रूप में की गई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मास्टर आईडी, आधा दर्जन मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए थे, जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ था. इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सट्टेबाजों और ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *