WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780741738', '198.244.168.255')

Oyo होटल में रायपुर पुलिस की रेड, 15 लाख का हिरोइन जब्त - Somanshu News

Oyo होटल में रायपुर पुलिस की रेड, 15 लाख का हिरोइन जब्त

Oyo होटल में रायपुर पुलिस की रेड, 15 लाख का हिरोइन जब्त

रायपुर : आमानाका पुलिस ने टाटीबंध के एक होटल में छापा मारकर दो लोगों को दबोचा है. पंजाब के गुरदासपुर से आकर यहां ठहरे दोनों आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हिरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है. जिसकी कीमत 15 लाख के आसपास बताई जा रही है. दो दिन पहले भी सरोना इलाके में एक महिला समेत दो लोगों को दबोचा गया था. उनसे 20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी. इन चारों आरोपियों का संपर्क पंजाब के गुरदासपुर इलाके से पाया गया है. मुखबिर की सूचना पर शनिवार को टाटीबंध स्थित होटल ओयो में छापेमारी करने की सूचना है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी होटल में कमरा लेकर रूके हुए थे. संभवतः हेरोइन बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे थे. दो दिन पहले जगदीश सिंह पिता महेन्द्र सिंह जाट 25 वर्ष और शीतल राजपूत पति स्व. रवि कुमार की गिरफ्तारी की गई थी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *