WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780779202', '216.73.217.15')

छा गया पुष्पा भाऊ! देवा भी नहीं रोक पा रही आतंक, गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई - Somanshu News

छा गया पुष्पा भाऊ! देवा भी नहीं रोक पा रही आतंक, गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई

छा गया पुष्पा भाऊ! देवा भी नहीं रोक पा रही आतंक, गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई

नई दिल्ली :  जनवरी 2025 में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गेम चेंजर से लेकर डाकू महाराज, इमरजेंसी, स्काई फोर्स और अब शाहिद कपूर की फिल्म देवा इस महीने की आखिरी रिलीज फिल्म है। हालांकि, इतनी फिल्में मिलकर भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर टस से मस नहीं कर पाई हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन से भरपूर फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए तकरीबन 57 दिन हो चुके हैं।

साउथ थिएटर अब जहां पुष्पा 2 हट चुकी है, तो वहीं हिंदी में ये फिल्म अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्काई फोर्स और देवा के बीच भी पुष्पा 2 लगातार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करारे नोट छाप रही है। चलिए देखते हैं फिल्म की कमाई डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी पहुंची है और सिंगल डे पर मूवी के खाते में कितने करोड़ रुपए आए हैं।

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को टोटल की इतनी कमाई
आम तौर पर 50 दिनों से ज्यादा किसी भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में टिकना मुश्किल होता है। हालांकि, पुष्पा 2 ने लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। हैरानी की बात ये है कि मूवी अन्य भाषाओं से ज्यादा हिंदी में कमाई कर रही है। पुष्पा 2 ने सभी तमिल-तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ से ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में की है। देवा के सिनेमाघरों में आने के बाद भी पुष्पा 2 की हिंदी में कमाई अच्छी हुई है।

बुधवार को पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 17 लाख तक की कमाई की थी। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को इस फिल्म ने सिंगल डे पर 57वें दिन 14 लाख के आसपास कमाई की है। फिल्म का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 1233.29 करोड़ तक पहुंच चुका है।

कब और कहां देख सकते हैं आप पुष्पा 2?
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी में टोटल 811.74 करोड़, तेलुगु में 341.07 करोड़, तमिल में 58.56 करोड़, कन्नड़ में 7.77 करोड़ और मलयालम में 14.15 करोड़ का 57 दिनों में कलेक्शन किया है।

अगर आप किसी भी कारणवश पुष्पा 2 थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो चिंता मत करिए, क्योंकि अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। आप पुष्पा 2 को तमिल-तेलुगु-मलयालम और कन्नड़ में इस फिल्म को सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हिंदी में भी ये फिल्म सेम प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *