WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776829689', '144.76.67.108')

छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को पंजाब ने साढ़े 5 करोड़ में किया रीटेन - Somanshu News

छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को पंजाब ने साढ़े 5 करोड़ में किया रीटेन

छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को पंजाब ने साढ़े 5 करोड़ में किया रीटेन

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी शशांक सिंह और अजय मंडल IPL में नजर आएंगे। पंजाब ने शशांक सिंह को महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कीमत है। शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं। पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि इस IPL ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड रुपए रही है।

वहीं शशांक के अलावा अजय मंडल को दिल्ली की टीम ने 30 लाख में खरीदा है। अजय आईपीएल में छत्तीसगढ़ से उतरने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इसके पहले शुभम अग्रवाल, शशांक सिंह और हरप्रीत भाटिया आईपीएल में दस्तक दे चुके हैं। प्रदेश के 7 खिलाड़ी ऑक्शन में थे, लेकिन शशांक और अजय को चुना गया है।

10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए

दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन चला IPL का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके। इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। 8 बार राइट टु मैच कार्ड का इस्तेमाल किया गया। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए।

अब जानिए कौन हैं शशांक ?

शशांक सिंह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पिता शैलेष सिंह MP में पोस्टेड IPS अधिकारी और मां सुनीता सिंह हाउस वाइफ हैं। एक बहन है स्रुतिका सिंह जो ONGC बॉम्बे में जॉब करती हैं।

शशांक सिंह दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शशांक सिंह को आईपीएल 2022 में पहली बार हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरने को मौका मिला। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में सबको च​कित कर दिया।

शशांक ने गुजरात के खिलाफ 416.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए। शशांक ने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद में तीन छक्के जड़े थे। हैदराबाद फ्रैंचाइज से खेलते हुए सिंह ने 10 मैच में 65 रन बनाए थे।

अब जानिए अजय मंडल के बारे में ?

राजनांदगांव के रहने वाले अजय मंडल 2 साल पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में लिए गए थे। हालांकि तब उन्हें मैदान में आने का मौका नहीं मिल पाया था। अजय के पिता जादव चंद्र मंडल सैनिक कल्याण केंद्र रायपुर में अधीक्षक हैं। 29 साल के ऑलराउंडर अजय मंडल को 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में खरीदा।

यह मंडल को आईपीएल में मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। अजय इससे पहले धोनी के साथ नेट्स शेयर करते दिखे थे। अजय ने 2023-24 में हुए सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 7 मैचों में 9 विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैच में 109 रन बनाए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *