WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783099329', '216.73.217.60')

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ सकती हैं रायपुर - Somanshu News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ सकती हैं रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ सकती हैं रायपुर

रायपुर :  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आ सकती हैं। PM नरेंद्र मोदी के भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने की चर्चा है। इसे लेकर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि दोनों ही शख्सियतों के आने का शैड्यूल फाइनल नहीं किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर खबर है कि वो रायपुर एम्स और NIT के दीक्षांत समारोह में आ सकती हैं। कुछ समय पहले दोनों ही संस्थानों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति भवन जाकर उन्हें आमंत्रित किया था। चर्चा है कि राष्ट्रपति भवन से जल्द ही राष्ट्रपति का शैड्यूल जारी हो सकता है। सुरक्षा और आयोजन को लेकर रायपुर के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

PM मोदी को किया जा सकता है आमंत्रित

आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को है। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिन को एक भव्य कार्यक्रम की तरह मनाने वाली है। प्रदेश सरकार इस प्रयास में है कि PM नरेंद्र मोदी को रायपुर बुलाया जाए। हालांकि प्रधानमंत्री ऑफिस से किसी तरह का कंफर्मेशन नहीं मिला है।

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्हें प्रदेश में चल रही योजनाओं और नक्सल ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *