WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778229500', '51.195.244.184')

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, 96 साल की कठपुतली कलाकार को पद्मश्री - Somanshu News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, 96 साल की कठपुतली कलाकार को पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, 96 साल की कठपुतली कलाकार को पद्मश्री

निर्देशक शेखर कपूर को सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके अलावा एक्टर अजित कुमार को भी पद्म भूषण से नवाजा गया।

वहीं, सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इन पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर होती है। जानते हैं और किस-किस को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर हुआ पुरस्कारों का एलान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। दिग्गज गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पंकज उधास की पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

एक्टर अजित कुमार को पद्म भूषण
लोकप्रिय तमिल अभिनेता एस अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

शेखर कपूर भी हुए सम्मानित
निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

गायिका जसपिंदर नरूला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार मिला। इस दौरान वे आंध्र प्रदेश के पारंपरिक परिधान में नजर आए।

वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। आज सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया।

भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला। 96 साल की इन कठपुतली कलाकार के लिए राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ा। राष्ट्रपति मुर्मू स्वयं स्टेज से उतरकर आईं और उन्हें सम्मानित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *