WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782593806', '216.73.216.145')

गर्भवती महिला की चाकू से गोदकर हत्या - Somanshu News

गर्भवती महिला की चाकू से गोदकर हत्या

गर्भवती महिला की चाकू से गोदकर हत्या

बलरामपुर :  बलरामपुर जिले में गर्भवती महिला की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। महिला के 3 साल के बच्चे पर भी जानलेवा हमला किया गया। मृतिका के पति और परिवार वाले जब देर शाम बाजार से लौटे तो उन्हें महिला खून से लथपथ हालत में मिली। हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महिला के परिवार वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना त्रिकुंडा थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गांव पलगी निवासी रवि सोनी बुधवार दोपहर अपनी मां के साथ बगरा बाजार गए थे। घर में जनरल स्टोर, कपड़ा और बर्तन की दुकान का संचालन उसकी 24 साल की पत्नी सीमा सोनी कर रही थी। उसका तीन साल का बेटा हिमांशु सोनी अपनी मां के साथ था।

रात करीब 8.30 बजे रवि सोनी अपनी मां के साथ घर लौटा तो सीमा सोनी दुकान के सामने परछी में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। रवि सोनी का भाई पिंटू सोनी भी वापस घर पहुंच गया था। परिजन उसे लेकर रात को हॉस्पिटल पहुंचे, जहां जांच के बाद सीमा सोनी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रात करीब 11 बजे घटना की सूचना त्रिकुंडा थाने को दी।

पुलिस जांच में पता चला कि रवि सोनी और उसकी मां बगरा बाजार दोपहर में निकल गए थे। वहीं पिंटू सोनी बलरामपुर से बगरा बाजार पहुंचा था। परिवार बाजार में ही दुकान लगाता है। सीमा सोनी की शाम 7.30 बजे अपने पति और मायके में बात भी हुई थी।

सीमा सोनी के हाथ, सीने और कनपटी में चाकू से तीन बार वार किया गया है। उसके तीन साल के बच्चे हिमांशु के हाथ में भी चाकू के निशान मिले हैं। सिर और आंख के पास रगड़ने के निशान हैं हालांकि बच्चे की हालत ठीक है। मृतका के पिता ने सीमा सोनी के ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतका सीमा सोनी चार माह की गर्भवती थी।

मामले की जांच में डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस का डॉग काफी देर घर के आसपास ही मंडराता रहा। एसडीओपी वाड्रफनगर रामावतार धुर्वे ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में त्रिकुंडा पुलिस ने धारा 103,115 का अपराध दर्ज किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *