WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787197119', '216.73.216.57')

नाबालिग से रेप, हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

नाबालिग से रेप, हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से रेप, हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में एक नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। रेप पीड़िता की मां ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। रेप से उनकी बेटी गर्भवती हो गई है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि 15 साल की बेटी के पेट में दर्द होने पर उसे हाॅस्पिटल लेकर गई थी। जहां डाॅक्टर्स ने जांच किया, तो गर्भवती होने की जानकारी मिली। बेटी से पूछना पर बताया कि सुपेला के ही एक युवक ने रेप किया है।

पीड़िता ने बताया कि सुपेला भिलाई के लक्ष्मी मार्केट इमामबाड़ा तव्कल मोबाइल शॉप के पास रहने वाले 24 वर्षीय मोहम्मद एजाज अली ने उससे रेप किया है।आरोपी सीट कव्हर बनाने का काम करता है।

आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया

सुपेला थाने में रेप की शिकायत दर्ज होते ही SP जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद ASP सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि खुशबू वर्मा, आर. जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *