WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785987842', '216.73.216.236')

खेत में फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को हत्या का शक - Somanshu News

खेत में फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को हत्या का शक

खेत में फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को हत्या का शक

 कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की फांसी के फंदे पर पेड़ में लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक को जिस नायलोन रस्सी के सहारे जिस ढंग से बांधा गया था, उससे मामला संदेहास्पद बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना करतला थाना अंतर्गत ग्राम बोतली का है। ग्राम से लगभग 200 मीटर की दूरी पर चैनपुर के खेत में युवक की लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थोडी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीमसूचना मिलने पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची, शव देखने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को नीचे उतार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। मृतक की पहचान ग्राम बोतली निवासी सांझीलाल 18 साल के रूप में हुई है। उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला है। रस्सी से जिस ढंग से बांधा गया, वह जांच का विषय है। फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।

परिवारवालों से की जा रही पूछताछपोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्वजन एवं परिचित से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीण एवं परिवारवालों ने पुलिस के समक्ष प्रारंभिक तौर पर हत्या का संदेह जताया है। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए परिवारवालों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। यदि हत्या का मामला सामने आता है तो जांच के बाद शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

जांजगीर-चांपा जिले में कपल ने लगाई थी फांसी

कोरबा की तरह ही कुछ दिन पहले जांजगीर-चांपा जिले में भी ऐसा मामला देखने को मिला था, जहां पामगढ़ थाना क्षेत्र के पास बबूल के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल सड़क से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने देखा कि युवक-युवती दोनों एक ही फंदे से लटके हुए थे। सूचना तुरंत कोटवार के माध्यम से पामगढ़ पुलिस को दी गई।

बाद में युवक की पहचान अमोरा निवासी 24 वर्षीय शैलेंद्र केवट के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सोमवार सुबह पिकनिक जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक वापस न लौटने पर उसके घरवाले परेशान थे। फांसी की सूचना महंत गांव के एक युवक ने फोन पर दी। मौके पर पहुंचने पर युवक और युवती दोनों पेड़ पर लटके मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *