WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784582934', '51.75.236.149')

मंदिर परिसर में क्रिसमस पार्टी, सूचना मिलते पहुंची पुलिस - Somanshu News

मंदिर परिसर में क्रिसमस पार्टी, सूचना मिलते पहुंची पुलिस

मंदिर परिसर में क्रिसमस पार्टी, सूचना मिलते पहुंची पुलिस

बिलासपुर: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में आयोजित क्रिसमस पार्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में पुलिस ने आयोजन समिति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय की नवजीवन सेवा समिति द्वारा यह आयोजन किया गया था, जिसके लिए पूर्व में किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में क्रिसमस पार्टी के दौरान नॉनवेज भोजन और गिफ्ट वितरण की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही इस आयोजन की खबर स्थानीय हिन्दू संगठनों को मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई और हंगामा शुरू हो गया। संगठनों का आरोप है कि मंदिर परिसर की पवित्रता का उल्लंघन किया गया और बिना अनुमति धार्मिक स्थल का उपयोग निजी आयोजन के लिए किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

हंगामे की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही हिन्दू संगठनों की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत भी दी गई, जिसमें आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *