WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781718952', '51.68.247.207')

अज्ञात वाहन की ठोकर से श्रमिक की मौत, जांच में जुटी पुलिस - Somanshu News

अज्ञात वाहन की ठोकर से श्रमिक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की ठोकर से श्रमिक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बाजार से मजदूरी करके वापस लौट रहे ग्राम तिलाईपाली निवासी श्रमिक को साराडीह बैराज के समीप अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तिलाई पाली निवासी 32 वर्षीय युवक काम करने के लिए सराडीह बैराज के पीछे बाजार में गया था। जहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन चालक में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। घटना में घायल कार्तिक राम चौहान पिता शहादुल चौहान को जब बाजार से लौट रहे अन्य ग्रामीणों ने देखा तब उसे इलाज के लिए सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

जहां इलाज के दौरान बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीड़ित कार्तिक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *