WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780198048', '151.240.55.248')

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट से कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार - Somanshu News

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट से कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट से कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने 22 दिसंबर 2025 को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी करने वाले एक बड़े और संगठित अपराध का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में ट्रेलर वाहन चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ चोरी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-R-2601 में सिसरिंगा, धरमजयगढ़ की ओर से अवैध कोयला लोड कर रायगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ धरमजयगढ़ रोड बाईपास तिराहा, घरघोड़ा में घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए समय पर संदिग्ध ट्रेलर आता दिखा। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक उसे घरघोड़ा शहर की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर लैलूंगा रोड पर घेराबंदी कर ट्रेलर को रोकने में सफलता प्राप्त की।

वाहन चालक की पहचान आदर्श महतो उर्फ हैप्पी (25) निवासी एस.ई.सी.एल. बरघाट कॉलोनी, थाना घरघोड़ा और उसके साथी अखिल लहरे (23) निवासी ग्राम गोडम, थाना सारंगढ़, हाल मुकाम चक्रधरनगर रायगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों के जवाब संदेहास्पद पाए गए। जांच में पाया गया कि ट्रेलर के मूल पंजीयन नंबर को काले रंग से छिपाया गया था और इंजन एवं डाले पर फर्जी पंजीयन नंबर CG-10-R-2601 के स्टीकर लगाए गए थे। वाहन में लगभग 20 टन अवैध कोयला लोड पाया गया। गवाहों के बयान में खुलासा हुआ कि रायगढ़ के मिनी स्टेडियम के पास स्थित बाबा ट्रैवल्स के संचालक अमित अग्रवाल ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी नंबर स्टीकर बनवाया। आरोपी अमित अग्रवाल के निर्देश पर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-R-1927 में चोरी का

कोयला लोड कर उसका असली नंबर हटाकर फर्जी नंबर लगाकर रायगढ़ लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रेलर वाहन और 20 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया। इस मामले में आदर्श महतो उर्फ हैप्पी, अखिल लहरे और अमित अग्रवाल के खिलाफ अपराध क्रमांक 332/2025 के तहत धारा 303(2), 112(2), 61(2), 338, 336(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। घरघोड़ा पुलिस ने आदर्श महतो और अखिल लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि इस तरह की तस्करी रोकने के लिए सतत निगरानी और गहन जांच जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *